अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*नेहा धूपिया बोली-महिलाओं जांचने और आंकने की आदत अब बंद होनी चाहिए*

Share

बालीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा कि महिलाओं के लुक को लेकर 20 की उम्र हो या 40 की, हर बार उन्हें जांचने और आंकने की आदत अब बंद होनी चाहिए। दरअसल एक कार्यक्रम में मौजूद त्वचा विशेषज्ञों ने नेहा से उनकी 40 की उम्र में भी जवां दिखने का राज पूछा था। इसके जवाब में नेहा ने बताया कि वे सालों से योग कर रही हैं, जिसने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित और स्वस्थ बनाए रखा है और इसका असर उनके चेहरे पर भी दिखता है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद से खुद को सुंदर और स्वस्थ रख सकता है लेकिन खासकर महिलाओं के लुक या उम्र को लेकर टिप्पणियां करना सही नहीं है। नेहा ने कहा कि महिलाओं से उनके खूबसूरत या जवां दिखने का रहस्य पूछना अब बहुत आम हो गया है जो एक तरह की छिपी हुई आलोचना है और ऐसे सवालों और टिप्पणियों का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को 20 या 40 की उम्र में उनके रूप के आधार पर जांचने की नजर से देखना बंद होना चाहिए। नेहा ने योग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह अभ्यास उन्हें खास महसूस कराता है और असली सुंदरता खुद को वैसे ही स्वीकार करने में है जैसे हम हैं। उनकी यह बेबाक टिप्पणी इस सोच में बदलाव की जरूरत को रेखांकित करती है जिसमें महिलाओं को उनके रूप के बजाय उनके व्यक्तित्व और उपलब्धियों के लिए सराहा जाए। वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा हाल ही में फिल्म बैड न्यूज में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 2019 में आई गुड न्यूज का सीक्वल है। इसके अलावा नेहा एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो रोडीज: डबल क्रॉस के 20वें सीजन में गैंग लीडर के रूप में नजर आईं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें