अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पटवारी ने कहा सरकार मौत के आंकड़े छुपा रही हैं सरकार,पंचकुइया मुख्तिधाम में 1500 मौत

Share

इंदौर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय इंदौर आए थे जहां पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और अध्यक्ष विनय बाकलीवाल भी मिलने पहुंचे थे पटवारी ने शहर में हो रही मौत के आंकड़ों को लेकर उनके सामने एक फाइल प्रस्तुत की जिसमे शहर के सभी बड़े मुक्कितिधाम सहित पंचकुइया मुक्तिधाम के 1 माह में 1500 मौत के आंकड़े थे।

वही बैठक में पहुंचे कांग्रेस के राव विधायक जीतू पटवारी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 घंटे कि इस समीक्षा बैठक में केवल आंकड़ों की ही प्रशंसा की इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहां की सरकार के पास कोरोनावायरस फंगस जैसी महामारी से लड़ने के कोई ठोस उपाय नजर नहीं आ रहे हैं। पटवारी ने कहा कि लगातार मौत के आंकड़े शासन द्वारा छुपाया जाने को लेकर भी जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार अपनी बदनामी छुपा रही है। वही देश में आयुष्मान कार्ड बनने पर नंबर वन शहर इंदौर को लेकर कहां की भले ही इंदौर आयुष्मान कार्ड बनाने में नंबर वन पर काबिज हो गया है।

लेकिन इनका उपयोग कराने में सरकार विफल साबित हो रहा है।उन्होंने कहा कि 2020 के आंकड़ों के हिसाब से कार्ड बनना चाहिए।जीतू पटवारी ने कहा, भगवान सीएम को सद्बुद्धि दे।वही इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री पर कसा तंज करते करते हुए कहा कि ब्लैक में जो दवाइयां जीवन रक्षक होती है। वह जिस तरह से प रेमड़ेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हुई। उसी तरह ब्लैक फंगस के इंजेक्शन में कालाबाजारी ना हो इसको लेकर भी सरकार निर्देश जारी करें। हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक फंगस के इंजेक्शन हमारे देश मे नही बनाये जाए है। इन्हें विदेश से मंगाए जाए है ।

वही जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से नए पोस्ट कोविड सेंटर बनाने की भी मांग रखी, जो कोविड के बाद कि स्थिति को सही करे,, इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया क्यों कि उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की,,,साथ ही कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने राज्य सरकार से मांग की है कोरोना से हुई मौत पर सरकार मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपये दे।

मौत के आंकड़ो को छुपा रही है सरकार — बैठक खत्म होने के बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, कि सरकार मौत के आंकड़े छुपा रही है सरकारी आंकड़े 1300 कह रहे हैं वही मेरे पास पूरी लिस्ट है जो कि जल्द में मीडिया को सौंप दूंगा। 19 अप्रैल से 19 मई तक का एक श्मशान घाट का आंकड़ा निकाल कर जीतू पटवारी सीएम से मिलने पहुंचे थे। पटवारी द्वारा रीजनल पार्क स्थित मुक्तिधाम के आंकड़े दिखाते हुए कहा कि 866 मौत का आंकड़ा उनके हाथ में है और एक एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर भी इसमें दर्ज है। वही जीतू पटवारी एक अन्य मुक्तिधाम पंचकुइया का 1500 की मौतों का आंकड़ा दिया है।। । जो कहीं ना कहीं शहर के अलावा की स्थिति को बयान करता है। अपनी विधानसभा राऊ का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि वहां अब तक 45 हजार की आबादी है वहा 325 से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है। एक हजार पर 7 मौत का आंकड़ा होता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें