अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

40 मगरमच्छों के बाड़े में गिरा व्यक्ति, मिली दर्दनाक मौत

Share

सिएम रीप। कंबोडिया में एक दर्दनाक मामले सामने आया है। दरअसल कंबोडिया में एक व्यक्ति मगरमच्छों के बाड़े में गिर गया, जिसके बाद सारे मगरमच्छ उस पर टूट पड़े और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि व्यक्ति एक लकड़ी के सहारे एक मगरमच्छ को पीछे हटा रहा था लेकिन अचानक से मगरमच्छों के बाड़े में गिर गया, जिसके बाद उसे दर्दनाक मौत मिली।

घटना कंबोडिया के सिएम रीप शहर की है। यहां रहने वाले 72 वर्षीय लुआन नाम का मगरमच्छों का एक फार्म है, जहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। एक मगरमच्छ ने अंडे दिए थे और लुआन नाम उस मगरमच्छ को एक छड़ी से हटाने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान मगरमच्छ ने लुआन की छड़ी को मुंह में दबोचकर ऐसा झटका दिया कि लुआन अनियंत्रित होकर मगरमच्छों के बाड़े में ही गिर गए।

बाड़े में 40 मगरमच्छ मौजूद थे और लुआन के गिरते ही सारे मगरमच्छ उन पर टूट पड़े। मगरमच्छों ने लुआन के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। लुआन के शरीर के जो टुकड़े मिले हैं, उन पर मगरमच्छों के दांतों के निशान हैं और शरीर के कुछ टुकड़े मिले भी नहीं हैं। माना जा रहा है कि मगरमच्छ उन्हें खा गए। बता दें कि साल 2019 में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी, जब कंबोडिया में दो साल की एक बच्ची मगरमच्छ के बाड़े में गिर गई थी और मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया था।

बता दें कि कंबोडिया में मगरमच्छों के अंडे, स्किन और उनके मांस के लिए मगरमच्छों को पाला जाता है। खासकर सिएम रीप शहर में बड़ी संख्या में मगरमच्छ पालने वाले फार्म मौजूद हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें