अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रवेश शुक्ला का कृत्य फांसी योग्य…!

Share

मिर्ज़ा शमीम बैग़

 हमारे देश में पता नहीं क्या हो रहा है! सन् 1947 से आज तक जो नहीं देखा वह सब देखने को मिल रहा है लगता है हमारे देश में इंसानियत समाप्त होती जा रही है और हैवानियत हावी हो गई है।

               यह देख कर दिल को बहुत तकलीफ पहुंचती है एक इंसान एक इंसान के लिए ऐसे कैसे कर सकता है? अभी तो सिर्फ एक देश एक कानून का मंच से बोला गया है पीएम महोदय द्वारा तो सत्तारूढ़ पार्टी में जश्न का माहौल बन गया और प्रवेश शुक्ला ने जो कि सिंधी ज़िला का रहने वाला है जो जश्न मनाया एक आदिवासी के ऊपर पेशाब करते हुए अगर कानून बन गया तो यह सत्ता के नशे में चूर लोग अपना मेला यानी (लैट्रिंग) भी आदिवासी और दलित लोगों के मुंह में डालेंगे, अभी बहुत ज्यादा दलित और आदिवासियों पर अत्याचार तो हो  रहा है कानून बनने पर क्या होगा? यह सब जान सकते हैं।

          लेकिन अफसोस की बात है आज हम सब भारतीय खामोशी से यह देख रहे हैं और वह इसलिए कि यह हमारे साथ नहीं हुआ उनके साथ हुआ है यह सोच आगे चलकर हम सभी भारतीयों के लिए बहुत दुखदाई होगी एक-एक करके सब का नंबर आएगा आज वह है,कल हम लोग होंगे इस अत्याचार से हमारा हिंदुस्तान बच नहीं पाएगा।

          मैं आज अपने देश के प्रधान जी से पूछना चाहती हूं ऐसी कौन सी छूट इन लोगों को मिली है ऐसा कौनसा कवच इन लोगों को पहनाया गया है जो यह कानून से बिल्कुल भी नहीं डरते!क्या आप इस प्रश्न का उत्तर हमारे हिंदुस्तान की जनता को दे पाएंगे?

            ऐसे अत्याचारों की लिस्ट बहुत लंबी है भारत में अगर बताना शुरू करूंगी तो शायद एक उपन्यास बन जाएगा। 

           मैं देश के पीएम महोदय से विनती कर कर हाथ जोड़कर यह कह रही हूं श्रीमान प्रधान महोदय जी देश में दलित और आदिवासियों के नाम पर हॉस्पिटलों के नाम रखना,रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के नाम रखना,स्कूल, कॉलेज या फिर स्टेडियमों के नाम रखना सड़क बगैरा के नाम रखना,यह दिखावा मत कीजिए जमीनी हकीकत जो है आदिवासी और दलितों के लिए वह पूरे देश की जनता को मालूम है।   

  हमारे देश में इन पर जो अत्याचार होते हैं रोज कहीं ना कहीं से बड़ी खबर सामने आ जाती है इससे हमारे देश हिंदुस्तान की छवि विदेशों में बहुत ही ज्यादा खराब होती जा रही है पीएम महोदय अभी आप अमेरिका के टूर पर गए थे वहां के 75 सांसदों ने राष्ट्रपति को वहां के प्रश्न लिख कर दिए थे कि पीएम महोदय भारत से यह पूछा जाए भारत की एक एक घटना विदेशों में इस तरीके से पहुंच रही है जैसे किसी इत्र की खुशबू पहुंच जाती है दूर-दूर तक हवा में ऐसे ही हमारे देश की हर खबर विदेशों में जा रही है जिससे हमारा देश बहुत नीचा देख रहा है आपसे भी प्रश्न पूछे गए थे और आपका अमेरिका में कितनी तरीके से विरोध किया गया यह सारे हिंदुस्तान की जनता ने देखा है भलाई गोदी मीडिया और बिकाऊ मीडिया ने यह नहीं बताया लेकिन भारत की जनता को एक एक चीज देखने को मिली है आप अपनी चुप्पी तोड़िए आप देश के मुखिया हैं आपकी एक चुप्पी अगर टूटी तो हमारा देश रास्ते पर आ जाएगा किसी की फिर ताकत नहीं होगी कि कानून को अपने हाथ में ले और जनता के साथ में इतने गंदे तरीके से कोई व्यवहार करें लेकिन आप चुप रहते हैं और आपकी चुप्पी ऐसे गुंडों को यह गलत करने को प्रोत्साहित करती है।    

        कुछ पॉइंट में यहां बता दूंगी कुछ दिन पहले यूपी में एक मासूम बच्ची से रेप होता है और उस बच्ची की लाश को 2:30 और 3:00 बजे रात को जला दिया जाता है कड़ी पुलिस की सुरक्षा में उसके माता-पिता गिड़गिड़ा के लाश को मांगते हैं लेकिन उन्हें नहीं दी जाती।

॰)दूसरा किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी जाती है ओके किसान उसमें घायलहोते हैं और कुछ की मृत्यु हो जाती है।

॰) तीसरा किसी जगह पर एक प्यासे मासूम बच्चे ने घड़े से पानी निकालकर पिया उसको मार दिया जाता है।॰)चौथा यूपी में मां बेटी जिंदा जलती रहती है और उनके घर पर बुलडोज़र चलता रहता है मां बेटी खत्म हो जाती है ।

॰)यदि दलित या आदिवासी का बेटा दूल्हा घोड़ी पर बैठता है तो उसको पटक कर उतार लिया जाता है और मार-मार कर अधमरा कर देते हैं और चैलेंज देते हैं कि घोड़े पर आदिवासी और दलित का दूल्हा नहीं बैठेगा ।॰)एक व्यक्ति को गऊ हत्या के झूठे आरोप लगाकर झाड़ से बांधकर जनता इतनी मारती है कि उसकी मृत्यु वहीं हो जाती है यह मध्यप्रदेश की घटना है।॰)आज बेटियों को राह चलते मजनू लोग छेड़ते हैं और बेटियों की हत्या कर देते हैं।

मैं अपने देश के सर्वोच्च न्यायालय से एवं देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति महोदय से हाथ जोड़कर विनती करती हूं आप लोग की खामोशी ठीक नहीं ऐसे में जब हमारे देश में हर तरफ आहाकार मचा है उस समय यह दोनों महत्वपूर्ण और सर्वोच्च पद लगाम लगाएं तो हमारे देश में कुछ स्थिति सुधर पाएगी।

            मैं ऐसा मानती हूं अपराध करने वाला व्यक्ति केवल अपराधी होता है ना उसे किसी धर्म से जोड़ना चाहिए ना उसे किसी जाति से जोड़ना चाहिए और ना ही उसे किसी पार्टी से जोड़ना चाहिए वह व्यक्ति हमारे देश के लिए और हमारी देश की जनता के लिए अच्छा नहीं वह कोई भी समाज से धर्म से और पार्टी से आता हो उसको तत्काल गिरफ्तार करके कानून के द्वारा बड़ी से बड़ी सजा दी जानी चाहिए।   

           प्रवेश शुक्ला ने जो कृत किया है उसके लिए तो फांसी से नीचे का कोई चीज ही नहीं मिलनी चाहिए।

            आप सब हिंदुस्तानी भी अपने जमीर को जिंदा करें इंसान को इंसान के लिए हमेशा खड़ा होना चाहिए उसके दुख सुख में यही तो हमारा परम उद्देश होना चाहिए इसलिए ऐसे क्रत हम सभी हिंदुस्तानी विरोध करें ताकि फिर कभी ऐसी कोई अश्लील घटना हमारे देश की छवि को शर्मसार ना कर सके और ना देश में  घटपाए इसके लिए हम सबको एक होकर आवाज उठाना चाहिए।

         आप सब से हाथ जोड़कर क्षमा चाहते हुए आप सभी की प्यार और मोहब्बत की चाहे ना रखते हुए मैंने एक अपील की है आप लोग भी ऐसे कृत को रोकने के लिए आगे आइए यही तो हमारा एक सुंदर समाज है एक दूसरे के लिए हम खड़े हो जाएं  अगर हम सब इंसान हैं तो हमें इंसानियत का साथ देना पड़ेगा आप सभी से क्षमा चाहते हुए आप सभी के परिवार की एक सदस्य हिंदुस्तान नारी।🙏🏻

मिर्ज़ा शमीम बैग़,इंदौर।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें