अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालना चाहिए-ओमान चांडी

Share

केरल के दो बार के पूर्व CM और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी ने कोट्‌टयम जिले की पुथुपल्ली सीट से नामांकन भरा। यह वही सीट है, जहां से 77 वर्षीय चांडी पिछले 11 चुनाव से जीत रहे हैं। 2020 में ही उन्होंने विधानसभा सदस्य के तौर पर 50 साल पूरे किए हैं। हाल ही में जब उनके तिरुवनंतपुरम की नेमोम सीट से लड़ने की दिल्ली में चर्चा हो रही थी, तो पुथुपल्ली में उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतर आए थे, वे नहीं चाहते थे कि चांडी कहीं और से लड़ें।

चांडी केरल में कांग्रेस के चाणक्य कहे जाते हैं, वह एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के बड़े दावेदार हैं। वह अभी दिल्ली में उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने के लिए मैराथन मीटिंग करके तिरुवनंतपुरम लौटे हैं। यहां उनके चांडी निवास पर चुनावी दौरे पर निकलने से पहले मेरी उनसे मुलाकात हुई। चांडी की बातचीत के प्रमुख अंश…

कांग्रेस की लिस्ट जारी हो गई है, लेकिन इसके लिए दिल्ली में एक हफ्ते तक मीटिंग हुई? इतना वक्त क्यों लगा?

अपने घर पर मीडिया से बात करते हुए ओमान चांडी। ओमान चांडी कोट्‌टयम जिले की पुथुपल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

अपने घर पर मीडिया से बात करते हुए ओमान चांडी। ओमान चांडी कोट्‌टयम जिले की पुथुपल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस में प्रत्याशियों के सिलेक्शन के कुछ पैरामीटर्स हैं, इसलिए इतना वक्त लगा। पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संभावित प्रत्याशियों के नाम सुझाए। इससे पहले ज्यादातर सीटों पर पार्टी के पैनल ने दौरा किया था। फिर ये सारे नाम नेशनल लीडरशिप के पास गए, फिर पार्टी ने एक स्क्रूटनी कमेटी बनाई, जिसने हर एक सीट पर हर संभावित चेहरे को लेकर पड़ताल की। उनके अपने प्रोसिजर हैं। फिर ये सारे नाम सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के पास गए। जिसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी हैं। उन्होंने लिस्ट पर आखिरी मुहर लगाई। कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन को लेकर थ्री टियर व्यवस्था है। इस बार हमने सभी प्रोसिजर को पूरा किया, इसके बाद ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। यह प्रक्रिया इलेक्शन नोटिफेशन के पहले ही शुरू हो गई थी।

लेकिन लिस्ट के साथ ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई? प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लथिका सुभाष ने इस्तीफा दे दिया है?

वास्तव में वह एक सीट के लिए डिजर्व करती हैं। हम उन्हें सीट देना भी चाहते थे, लेकिन वह सिर्फ उस सीट की मांग कर रही थीं, जिसे हम पहले ही UDF के अपने साथी केरल कांग्रेस के जोसेफ गुट को देने का वादा कर चुके थे। हमने उन्हें दूसरे ऑप्शन के लिए सोचने को भी कहा था, लेकिन वह नहीं मानी और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

यदि इस बार कांग्रेस राज्य में जीतती है, तो कौन CM होगा, आप या कोई और?

चुनाव प्रचार के लिए अपने घर से रवाना होते ओमान चांडी। 26 साल की उम्र में चांडी पहली बार विधायक बने थे।

चुनाव प्रचार के लिए अपने घर से रवाना होते ओमान चांडी। 26 साल की उम्र में चांडी पहली बार विधायक बने थे।

इस बार कांग्रेस के जीतने को लेकर कोई शक नहीं है। हम सरकार बनाने के विश्वास के साथ ही इलेक्शन कैंपेन में उतर रहे हैं। जहां तक सवाल मुख्यमंत्री पद का है, यह अभी डिसाइड नहीं हुआ है, यह इस समय का विषय भी नहीं है। यह निर्णय कांग्रेस हाईकमान ही लेगा, लेकिन मैं यह आपसे पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि कांग्रेस के टॉप नेताओं के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। मैं सीएम बनूंगा या नहीं, यह कांग्रेस हाईकमान ही तय करेगा। हमारी स्टेट लीडरशिप में कोई कॉन्फ्लिक्ट नहीं है।

राहुल गांधी केरल से ही सांसद हैं, उनका भी काफी स्टेक यहां दांव पर है, यहां की जीत से क्या वह पार्टी के दोबारा अध्यक्ष भी बन सकते हैं, कैसा चल रहा है उनका कैंपेन ?

राहुल गांधी की केरल की जनता के बीच एक खास पहचान है। हम बहुत ज्यादा नेहरू परिवार से अटैच्ड हैं। राहुल गांधी वायनाड में हाइएस्ट मार्जिन से चुनाव जीते हैं। उनके चुनावी कैंपेन से हमें बहुत ज्यादा मदद मिल रही है। केरल की जनता उनको बहुत सपोर्ट करती है। राहुल ही एक ऐसे नेता हैं, जो इस समय देश में BJP के खिलाफ लड़ रहे हैं और लड़ सकते हैं।

जहां तक रही बात उनके अध्यक्ष बनने की तो निश्चित तौर पर उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। यहां के सभी कांग्रेस वर्कर्स और देश के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस का नेतृत्व करें।

आपके सीनियर नेता पीसी चाको ने क्यों इस्तीफा दे दिया? वह कह रहे हैं कि यहां कांग्रेस में ग्रुपिज्म है?

चाको का इस्तीफा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हर किसी को अपना निर्णय लेने का अधिकार है। ग्रुपिज्म जैसा कुछ भी नहीं है।

ओमान चांडी की पत्नी मरियम्मा चांडी। दोनों की शादी 1977 में हुई थी।

ओमान चांडी की पत्नी मरियम्मा चांडी। दोनों की शादी 1977 में हुई थी।

सीपीएम सरकार के ऊपर कांग्रेस भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगा रही है, कांग्रेस चुनाव में किन बड़े मुद्दों के साथ जा रही है?

CPM सरकार ने पिछले 5 सालों में राज्य के डेवलपमेंट के लिए कुछ नहीं किया है। वे जरूरतमंद लोगों की मदद करने में फेल रहे हैं। उनकी गतिविधि सिर्फ मीडिया में विज्ञापन देने की रही है। सरकार ने अपने कामों को लेकर ढेर सारे विज्ञापन दिए हैं, लेकिन उनमें कोई रियलिटी नहीं है। LDF सरकार बताए कि उसने 5 सालों में क्या किया है।

हर सरकार अपनी ढेर सारी उपलब्धियां गिनाती हैं। लेकिन इन्होंने क्या किया। कुछ नहीं। UDF की पिछली सरकार ने कुन्नूर एयरपोर्ट बनवाया, कोच्चि मेट्रो शुरू की, पोर्ट बनाए, एर्नाकुलम को स्मार्ट सिटी बनाया। जब हमारी पिछली सरकार बनी थी, तो राज्य में सिर्फ 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, हमने पांच सालों में इसे बढ़ाकर 16 किया। लेकिन यह सरकार करना तो दूर की बात, हर अच्छी चीज को बर्बाद करने में लगी है।

आप CPM सरकार के ऊपर गोल्ड स्कैम, फिशिंग डील में भ्रष्टाचार जैसे बड़े आरोप लगा रहे हैं, क्या तथ्य हैं?

देखिए, लोग सबकुछ जानते हैं। CPM ने हमेशा, जब कभी भी सत्ता में आई तो सिर्फ पार्टी के इंटरेस्ट के लिए ही काम किया है। उनके पास काम करने के लिए कोई और इंटरेस्ट नहीं होता है। केरल के युवा इस सरकार से बहुत ऊब गए हैं और नाराज हैं, क्योंकि उन्हें जॉब नहीं मिल रही है, उन्होंने अप्वाइंटमेंट के तरीके बदल दिए हैं। सीपीएम अपने लोगों को बैकडोर के जरिए सरकारी नौकरियां दे रही है। जबकि पब्लिक सर्विस कमीशन (पीएसी) के जरिए नौकरी देना बंद है। पीएसी एक मजबूत संस्था थी, लेकिन उन्होंने उसे बर्बाद कर दिया। इसलिए तो युवा बहुत नाराज हैं।

ओमान चांडी के लिए चुनाव की रणनीति बनाते कार्यकर्ता। चांडी पिछले 11 चुनाव से लगातार जीत रहे हैं।

ओमान चांडी के लिए चुनाव की रणनीति बनाते कार्यकर्ता। चांडी पिछले 11 चुनाव से लगातार जीत रहे हैं।

इस चुनाव में कांग्रेस की यदि सरकार बनती है, तो उसके तीन बड़े वादे क्या हैं?

कांग्रेस का इस केरल इलेक्शन में सबसे प्रमुख वादा है नए प्रोजेक्ट शुरू करना। नए प्रोजेक्ट की रूपरेखा माननीय राहुल गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान ही बना ली थी। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल इकोनॉमिस्ट थॉमस पिकेटी के साथ चर्चा करके बनाया है। ये प्रोजेक्ट गरीब लोगों के लिए होंगे। इसके साथ गरीब लोगों को हम बेसिक इनकम की गारंटी देंगे। हम हर परिवार को कम से कम हर महीने 6 हजार रुपए देंगे।

गृहमंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि कांग्रेस को समझना मुश्किल है, वे केरल में कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं, जबकि बंगाल में उनके साथ लड़ रहे हैं?

हम सिर्फ बंगाल में साथ हैं, उसके पीछे वजह है कि वहां हमारा एक लंबा ट्रेडीशनल साथ रहा है, लेकिन कांग्रेस पूरे देश में एंटी BJP मूवमेंट को लीड कर रही है। कांग्रेस एकमात्र पार्टी है, जो भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में BJP के खिलाफ फाइट कर रहे हैं।

इस चुनाव में कांग्रेस की कितनी सीटें आ सकती हैं?

देखिए, हम पूरी तरह से अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हमें पूर्ण बहुमत को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं है।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें