आज 17 अक्तूबर को दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की जयंती है। स्मिता के पति राज बब्बर ने आज उनकी याद में एक भावुक नोट शेयर किया है।

राज बब्बर का पोस्ट
राज बब्बर ने इंस्टाग्राम पर स्मिता पाटिल की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘स्मिता ने अपने फिल्मी सफर को बदलाव लाने के तरीके के रूप में इस्तेमाल किया। उनके अभिनय ने पुरानी सोच पर सवाल उठाए और रूढ़ियों को तोड़ा। मुश्किल भूमिकाओं में उनकी आसानी और समाज के किरदारों की गहरी समझ ने उन्हें खास बनाया। कम समय में उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया। उनके जीवन की छोटी उम्र हमेशा दर्द देती रहेगी। जयंती पर मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं।’
बॉलिवुड ऐक्टर और पॉलिटिशन राज बब्बर ने सोमवार को अपनी पत्नी स्मिता पाटिल को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर याद किया। राज ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर स्मिता की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। स्मिता पाटिल राज बब्बर की दूसरी पत्नी थीं और उनसे उनका एक बेटा प्रतीक बब्बर है। राज बब्बर की पहली शादी नादिरा जहीर बब्बर से हुई थी जिनसे उनका एक बेटा आर्य बब्बर और बेटी जूही बब्बर हैं।
राज बब्बर ने नादिरा को बिना तलाक दिए स्मिता से शादी की थी। स्मिता का स्वास्थ्य अपने बेटे प्रतीक को जन्म देने के बाद ही बिगड़ता चला गया और केवल 31 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। स्मिता के निधन के बाद राज बब्बर अपनी पहली पत्नी नादिरा जहीर के पास वापस लौट आए।
स्मिता पाटिल ने एक टीवी प्रजेंटर और न्यूज ऐंकर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 1974 में आई फिल्म ‘मेरे साथ चल’ से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने मंथन, भूमिका, गमन, आक्रोश, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, अर्थ, बाजार, अर्ध सत्य, मंडी, मिर्च मसाला और नमक हलाल जैसी बहुत सी फिल्मों में काम किया था। स्मिता पाटिल को उनकी बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए 2 बार नैशनल अवॉर्ड भी मिला था।




