अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

(व्यंग) फिर हम बैठेंगे अनशन पर

Share

-डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर,

फिर हम बैठेंगे अनशन पर
कुछ बड़ा तो होने दो।

अभी तो ये पहली बारिस
कुछ पॉस इलाके उर बस डूबी
दिल्ली आधी पूरी डूबे
यमुना में कुछ बाढ़़ तो आने दो

हरियाणा ने ज्यादा छोड़ा पानी
यमुना से डूबी तब दिल्ली
आरोप हमारा तैयार रखा
कई जान तो जाने दो।

सब भाजप की कारस्तानी
सरजी को गिरफ्तार किया
उनके बचाव में हमें उलझाया
काम न तनकौ कर पाने का
ये आरोप तो मढ़़ने दो।

सूखा बाढ़ परदूषण की साजिस
सब एल जी और पीएम हैं दोषी
ये सब इन लोगों की सैटिंग
भूमिका इसकी तैयार तो होने दो।

फिर हम बैठेंगे अनशन पर
बाढ़ उतर जायेगी नाटक में
ये सब स्क्रिप्ट तैयार हमारी
पीक टाइम तो आने दो।

मटका फोड़़ पानी चिल्लाते थे
मेरे अनशन ने जल जल कर डाला
ये पार्टी लाइन हमारी पक्की
बड़ा सा जलजला तो आने दो।

फिर हम बैठेंगे अनशन पर
कुछ बड़ा तो होने दो
— 0 —

22/2, रामगंज, जिंसी, इन्दौर,
मो. 9826091247

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें