अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिवसेना विधायक राहुल पाटिल बागी गुट में शामिल नहीं होंगे

Share

मुंबई: महाराष्ट्र के परभणी से शिवसेना के विधायक राहुल पाटिल ने सोमवार को कहा कि वह मुंबई में हैं और विधायक एकनाथ शिंदे के बागी गुट में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले अटकलें थीं कि पाटिल से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पाटिल ने कहा कि लोगों के बीच असंतोष फैलाने के लिए मेरे बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। मेरा एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। मैं मुंबई में हूं। उन्होंने कहा कि असम की राजधानी गुवाहाटी में मौजूद विधायकों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

पाटिल ने कहा कि गुवाहाटी में विधायकों के बीच असंतोष है। यह आत्मसम्मान का मुद्दा है। जब हम पार्टी के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित होते हैं तो हम एक निर्वाचन क्षेत्र के चार लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें