अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शिवपाल बोले- अखिलेश को लगता है कि मैं BJP के संपर्क में हूं, तो निकाल क्यों नहीं देते

Share

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव के तंज का करारा जवाब दिया है। लखनऊ में शिवपाल यादव ने कहा है कि अगर अखिलेश यादव को लगता है कि मैं BJP के संपर्क में हूं तो, फिर मुझे विधानमंडल दल से निकाल क्यों नहीं देते? शिवपाल ने कहा कि उनके पास अधिकार है। अगर मैं भाजपा के संपर्क में हूं तो वो मुझे निकाल सकते हैं।

दरअसल, बुधवार को अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को लेकर हुए सवाल पर आगरा में इशारों ही इशारों में शिवपाल यादव को भाजपा का करीबी बताते हुए कहा था कि उन्हें चले जाना चाहिए। अखिलेश ने कहा था कि जो भाजपा में है वो सपा में कैसे हो सकता है। आज शिवपाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह समाजवादी पार्टी के 111 विधायकों में से एक हैं।

जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शिवपाल सिंह यादव को सिंबल फॉर्म सौंपते अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शिवपाल सिंह यादव को सिंबल फॉर्म सौंपते अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

आजम खान से मुलाकात के लिए फिर जाऊंगा: शिवपाल
शिवपाल यादव ने आजम खान को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि वह आजम खान से लगातार संपर्क में हैं। उनकी तबीयत बहुत खराब है। मैं जल्द ही उनसे मुलाकात करने फिर जाऊंगा। इतना ही नहीं, शिवपाल यादव ने आगे कहा कि आजम खान के साथ ठीक नहीं हो रहा है। उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष में कार्रवाई हो रही है। फिलहाल, आजम खान और अखिलेश यादव के बीच भी तल्खियों की खबरें सुर्खिया बन रही हैं।

होली के मौके पर अखिलेश और शिवपाल दोनों एक ही मंच पर नजर आए थे।

होली के मौके पर अखिलेश और शिवपाल दोनों एक ही मंच पर नजर आए थे।

ओमप्रकाश राजभर से मेरी बात नहीं हुई: शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने शिवपाल यादव से मुलाकात की बात कही थी। राजभर ने कहा था कि कि समाजवादी पार्टी और शिवपाल यादव मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। शिवपाल ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर जी से मेरी कोई बात नहीं हुई है। शिवपाल ने कहा कि हो सकता है कि ओम प्रकाश राजभर मेरे नाम के किसी और व्यक्ति से बात कर रहे हो।

भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- सही समय आने पर फैसला लेंगे
शिवपाल यादव ने भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि उचित समय आने पर फैसला लिया जाएगा। अभी इस बात को लेकर कोई फैसला नही हुआ है। शिवपाल ने कहा कि अभी वह पार्टी की समीक्षा करेंगे और इसके बाद नए संगठन का गठन होगा। दरअसल, विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद से ही अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच तल्खियां बढ़ी हैं। शिवपाल को समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक तक में नहीं बुलाया गया था।

अखिलेश ने शिवपाल के सवाल पर क्या था?
बुधवार को आगरा पहुंचे अखिलेश मीडिया के साथ हुए संवाद में तल्ख दिखे। चाचा शिवपाल यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच हुई मुलाकात पर भी वो भड़क गए थे। बोले थे कि जो भाजपा के साथ… वो हमारे साथ नहीं हो सकता है। इसके बाद वो वहां से निकल गए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें