अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

साहब आप जुबेर से नही जागरूकता से डरते है

Share

अपूर्व भारद्वाज

आपको दिक्कत उसके ज्ञान से है जो आपके अज्ञान के आगे नही झुकता है आपको दिक्कत उसके जुझारूपन से है जो आपके डर से भी कम नही होता,आपको दिक्कत उनके साहस से है जो आपकी गोली और गाली से नही डरता, आपकी दिक्कत यह है कि वो आपके विचार को भारत का विचार नही मानता आपको दिक्कत उनके प्रकाश से है जो आपके अंधकार से हार नही मानता 👍👍👍

अंधभक्तो आप जुबेर का पुरजोर विरोध कीजिए लेकिन याद रखिए अंधविरोध मे स्वयं का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे है आप उस लोकतंत्र का विरोध कर रहे है जो आपको जुबेर का विरोध करने की आजादी देता है इसमे आपकी गलती नही है जो लोग मूर्ख होते हैं, वे जागरूक लोगों को शत्रु मानते हैं। मूर्ख व्यक्ति के सामने यदि कोई सही जानकारी देता है तो वो बातें मूर्ख व्यक्ति को चूभती हैं, क्योंकि वह इन बातों से डरता है मूर्ख का स्वभाव उसे ज्ञान से दूर रखता है 

आज जुबेर को सब गाली दे रहे है ट्रोल कर रहे है पर आप उन्हें इग्नोर कीजिए क्योकि कुंठित व्यक्ति शब्दकोश बहुत सीमित होता है वो इस कमी को पूरा करने के लिए लगातार असभ्यता और अपशब्दों का उपयोग करता है वह बहुत ही असुरक्षित और आत्ममुग्ध व्यक्ति होता है उसे लगता है सारी दुनिया उसी के बारे में बात कर रही है या उसके विरुद्ध साजिश रच रही है इसलिए उस बात पर  भी प्रतिक्रिया देता है जो उससे सम्बंधित नही होती है इसलिए उनसे सहानुभूति रखिए और उन्हें इस अवस्था से बाहर आने में मदद कीजिए

तुम्हे खुशी है जुबेर आज गिरफ्तार गया है अज्ञान जीत गया है लेकिन तुम्हे बाद में पता चलेगा इन सब मे जागरूकता हार गई है औऱ तुम्हारी जहालत जीत गई है 🙏🙏🙏

अपूर्व भारद्वाज

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें