नीलम ज्योति
_सुबह खाली पेट होममेड त्रिफला चूर्ण का गर्म पानी के साथ सेवन करें तो पेट हमेशा साफ़ रहता है और कभी गैस की समस्या नहीं होती|_
पेट में गैस बन गयी हो तो खाना खाने के थोड़ी देर बाद गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण ले लें तुरंत आराम हो जायेगा|धनिया से गैस का इलाज :
रात में दो चम्मच सूखे धनिये (मसाले वाला) को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
अब इस पानी को सुबह होने पर एक बारीक कपड़े में छान लें। इस पानी को पीने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
*पुदीना :*पुदीना को आयुर्वेद में जड़ी बूटियों के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों के दिनों में पुदीना की आठ-दस पत्तियां लेकर उनका शरबत बना लें।
इसे सुबह उठकर खाली पेट पिए। इसके अलावा सर्दियों में पुदीने की चटनी खाएं। इसमें हो सके तो लहसुन की कलियां भी मिला लें।
आजवायन :
भूनी हुई आजवाइन पेट में गैस की समस्या की सबसे उत्तम दवा है| थोड़ी सी आजवाइन लेकर उसे तवे पर भून लें| आजवाइन को तब तक भूनते रहें जब तक कि वह बिल्कुल भूरे रंग की ना हो जाये|
अब इस भूनी आजवाइन को पत्थर की सिल पर पीसकर इसका चूर्ण बना लें| अब आपको एक गिलास ताजा पानी लेना है और इस पानी में एक या डेढ़ चम्मच आजवाइन का चूर्ण मिलाएं, अब चम्मच से चूर्ण को पानी में अच्छे से घोल लें और इस पानी का सेवन करें|
हींग, अदरक और काला नमक :
हींग में पेट की गैस दूर करने के गुण पाए जाते हैं साथ ही अदरक आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है|
सूखी अदरक को पीसकर उसका चूर्ण बना लें और दो चम्मच अदरक का चूर्ण लेकर उसमें एक चम्मच हींग का चूर्ण मिलाएं और एक चम्मच काला नमक का चूर्ण मिला लें|
अब इस मिश्रण को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन करें|
जीरे के पानी :
जीरे में एसिडिटी और गैस से लड़ने की शक्ति होती है| एक चम्मच जीरा लेकर उसे तवे पर अच्छे से भून लें| अब किसी बर्तन में दो गिलास पानी लें और इसमें ये भुना जीरा मिला लें| अब इस पानी को उबालने के लिए के लिए रख दें और तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना रह जाये|
अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें| इस प्रकार बने जीरे के पानी का सेवन करने से पेट तुरंत साफ़हो जायेगा| यह पेट की गैस खत्म करने का रामबाण नुस्खा है|
सौंफ और मिश्री :
सौंफ खाने में ना सिर्फ स्वादिष्ट लगती है बल्कि पेट को साफ़ रखने में भी मदद करती है| खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर की तरह सौंफ और मिश्री का मिश्रण मुंह में डाल लें|
इससे आपका खाना भी जल्दी पचेगा और आपको गैस की समस्या भी नहीं होगी|
नींबू पानी :
नींबू का रस हमारे भोजन को पचाने में बहुत मददगार होता है| पेट में कब्ज हो या उल्टियां आने को हो रही हों तो नींबू पानी का सेवन करें इससे जी मिचलाना तुरंत बंद हो जाता है|
अपने खाने में भी नींबू का इस्तेमाल करें और खाना खाने के बाद नींबू पानी का सेवन जरूर करें|
(चेतना विकास मिशन)





