अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दिल की दस्तक  होती कभी बेअसर नहीं

Share

सरल कुमार वर्मा

दिल की दस्तक होती कभी बेअसर नहीं
मशरूफ हम बहुत है मगर बेखबर नहीं

मक्कारी के हुनर उसके सब जान गए हैं
अय्यारी से भी उसकी मगर बेखबर नहीं

बेरुखे हो रहे हैं जिसकी अदाओ से लोग
वह बूढ़ी तवायफ भी मगर बेखबर नहीं

कराए है कत्ल बहुत झूठ ने उसके
सच ने भी लहू बहाया मगर बेसबब नहीं

गमों के बाद खुशी का लालच दिखाया यू
ग़म भर दिए दामन में कोई बेखबर नहीं

पैदाइश से मौत तक जीते जो सहम कर
उनकी खुशी में गम भी मगर बेअसर नहीं

मुजरे में दाद पाने को सच बात नहीं कहते
बेचते है हुनर सिक्को में मगर बेखबर नहीं

उस्ताद है बहुत अपने फन में वो “सरल”
गुस्ताख थे पहले भी मगर बेकदर नहीं
सरल कुमार वर्मा
उन्नाव, यूपी
9695164945

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें