(राजेन्द्र के.गुप्ता )
*डिस्टलरी में पदस्थ आबकारी अधिकारी ने, अवैधानिक रूप से शराब निकाले जाने की शिकायत की**सोम के कर्मचारी और अनाधिकृति व्यक्ति धमकाते है आबकारी विभाग के कर्मचारियों को, छोटे कर्मचारियों के लिए शर्मनाक स्थिति*सरकार को लगातार राजस्व का मोटा चुना लगाने वाले सोम डिस्टलरी के मालिक जीएसटी चोरी में जेल भेजे गए, शराब तस्करी में कोर्ट ने सजा दे दी, शासन ने ब्लैक लिस्टेड किया, बैंक चालान फर्जीवाड़ा किया, एमपीएसआईडीसी से डिफाल्टर (लोन डकार जाना), नकली होलोग्राम में नाम आया । सोम और सोम की अन्य कम्पनियों/फर्म के काले कारनामों की फ़ेहरिस्त लम्बी है, पर शराब माफियाओं पर कार्यवाही की हुंकार भरने वाले छोटे-मोटे पर कार्यवाही करके अपनी पीठ थपथपा रहे है, जहाँ से शराब तस्करी की गंदी गंगा बहती है, वहा कार्यवाही करने की हिम्मत अफसर नही दिखा पा रहे है ।
इससे ऐसा लगता है अभियान के नाम पर बस हिड़न लाभ के लिए धमक बनाई जा रही है । अब सोम डिस्टलरीज में अवैधानिक रूप से शराब की हेराफेरी करने के लिए डिस्टलरी में पदस्थ आबकारी अफसरों पर दबाव डाले जाने का मामला सामने आया है । सोम डिस्टलरी से देशी शराब को अवैधानिक रूप से निकालने अर्थात् तस्करी करने की लिखित शिकायत आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने की है । आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने लायसेंसी के प्रतिनिधि और अनाधिकृति व्यक्ति गुरुदर्शन अरोरा, आलोक मीणा, तपन मिश्रा, अवनीश चतुर्वेदी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप भी लगाए है । सोम डिस्टलरी के अंदर की जा रही गड़बड़ियों के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए है । सोम डिस्टलरी सेहतगंज में पदस्थ आबकारी एडीईओ विनोद सल्लाम और सोम डिस्टलरी के आफिस इंचार्ज रविंद्र ने आबकारी अफसर को लिखित शिकायत की है और मौके का पंचनामा भी बनाया है ।अब देखना ये है कि, शराब तस्करी के अड्डे बन चुकी डिस्टलरी का लायसेंस निरस्त करने और दोषियों पर एफआईआर करवाने की हिम्मत आबकारी विभाग के बड़े अफसर दिखा पाएँगे या छोटे कर्मचारी गालियाँ खाते रहेंगे ? आज सागर-दमोह रोड़ पर 230 पेटी तस्करी की जा रही देशी शराब भी पुलिस ने पकड़ी है, ये शराब क्षेत्र के शराब ठेकेदार ने पकड़वाई है, विभाग के अफसरों पर विभाग के ठेकेदार को ही भरोसा नही होने के कारण उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जो विभाग के बेशर्म हो चुके अफसरों के लिए बड़े शर्म की बात है





