दुनिया के अमीर लोग अक्सर विदेशी यात्राओं के लिए अपने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं. इन जेट्स के भीतर हर तरह की सुख-सुविधाएं उपलब्ध होती हैं और मेहमानों का ख्याल रखने के लिए एयरहोस्टेस भी मौजूद होती हैं जो पूरी तरह से प्रशिक्षित होती हैं. हालांकि इन प्राइवेट जेट के भीतर की दुनिया जितनी खूबसूरत दिखती है उतनी होती नहीं. ऐसा आरोप लगाया है एक पूर्व एयरहोस्टेस ने, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
इस एयरहोस्टेस का नाम सास्किया स्वान है. एयरहोस्टेस के चौंकाने वाले खुलासे सऊदी अरब के एक प्रिंस के साथ-साथ रूस और जर्मनी के कुछ बेहद अमीर व्यक्तियों के बारे में हैं. सास्किया स्वान के मुताबिक प्राइवेट जेट के भीतर उसे शारीरिक संबंध बनाने समेत साफ-सफाई करने जैसे कामों के लिए मजबूर किया जाता था. ये दावा सास्किया स्वान ने अपनी किताब सीक्रेट ऑफ ए प्राइवेट फ्लाइट अटेंडडेंट में किया है.
मिली नौकरी से निकाल देने की धमकी
उन्होंने अपनी किताब में बताया कि एयरहोस्टेस की नौकरी के लिए उन्हें 8 सीक्रेट डॉक्यूमेंट पर साइन करने के लिए कहा गया. उन्हें रूस के एक अरबपति के प्राइवेट जेट पर नौकरी मिली और उनका सैलरी पैकेज 41 लाख रुपए था. नौकरी लगने के बाद सास्किया एक आलीशान जिंदगी जीने लगीं लेकिन जल्द ही सास्किया के लिए चीजें बदलने लगीं. उन्हें ऑर्डर था कि वो अपने बॉस की पत्नी और उनके बच्चों के साथ यात्रा करेंगी.
रूसी अरबपति ने जब अपनी पत्नी को छोड़ा तो सास्किया से कहा गया कि वो उसकी पत्नी से जुड़ी हर चीज साफ करे दें. उन्हें धमकी दी गई कि रूसी अरबपति की पत्नी का एक बाल भी अगल मिला तो उनकी नौकरी चली जाएगी. कुछ दिनों के बाद उनसे बॉस की गर्लफ्रेंड की खातिरदारी करने को भी कहा गया. धीरे-धीरे सास्किया को अपने बॉस की नियत के बारे में पता चला गया.
अरबपति बॉस ने बनाए संबंध
न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान सास्किया को धमकी दी गई कि अगर उन्होंने बॉस के साथ संबंध बनाने से इनकार किया तो उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. उनसे कहा गया कि यह उसके जॉब का हिस्सा है. सास्किया को मजबूरी में रूसी अरबपति के साथ डांस और डिनर करना पड़ा क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत थी. सास्किया का बॉस उन्हें पेंटहाउस ले गया, जहां वो उन्हें संबंध बनाने के लिए बिस्तर पर ले गया. एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक सास्किया के साथ उनके बॉस ने कई बार संबंध बनाए.
शाही परिवार से संबंध बनाने पर मिलते थे पैसे
सास्किया ने सऊदी प्रिंस के साथ भी नौकरी की. सास्किया ने बताया कि एक बार उन्होंने सऊदी प्रिंस हुसैन और उसकी गर्लफ्रेंड को उड़ान के दौरान संबंध बनाते हुए देखा था. इस नौकरी के दौरान उसे बताया गया था कि सऊदी प्रिंस का जेट महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित है. एयरहोस्टेस को महल के भीतर रखा जाता है और शाही परिवार के साथ संबंध बनाने के लिए उन्हें ढेरों पैसों मिलते हैं. वहीं एक नौकरी के दौरान सास्किया ने एक जर्मन अरबपति के साथ भी काम किया था, जिसने उन्हें अपने तोते की देखभाल करने का काम दिया था. बता दें कि सास्किया की किताब का चर्चा पूरी दुनिया में हो रहा है क्योंकि इसमें कई अमीर व्यक्ति के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे किए गए हैं.





