अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

थिएटर के उस्ताद आमिर रजा हुसैन ने 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Share

बई। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा। पॉपुलर एक्टर-डायरेक्टर और आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन का 66 की उम्र में निधन हो गया है। वह दिल्ली वाले घर पर थे, जहां उन्होंने शनिवार, 3 जून को अंतिम सांस ली। एक्टर-डायरेक्टर अपने पीछे पत्नि विराट तलवार और दो बेटों को छोड़कर इस दुनिया से चले गए हैं। इस खबर से एक बार फिर फिल्म जगत में मातम पसर गया है।

‘कारगिल’ और ‘लीजेंड्स ऑफ राम’ जैसे मेगा शो के लिए मशहूर थियेटर डायरेक्टर आमिर रजा हुसैन का शनिवार को यहां निधन हो गया। वह लखनऊ में मुमताज हुसैन और कनीज मेहीदा के घर पर जन्मे थे। हुसैन इकलौती संतान थे। इनके पैदा होने के बाद पेरेंट्स दिल्ली आ गए थे। हालांकि बाद में इनका तलाक हो गया। हुसैन की स्कूली पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई थी। इसके बाद इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उस दौरान ये कॉलेज प्लेज में हिस्सा लेते रहते थे। इतना ही नहीं, इन्होंने जॉय माइकल, बैरी जॉन और मार्कस मर्च जैसे डायरेक्टर्स के साथ काम भी किया था।

आमिर रजा की आखिरी फिल्म

आमिर हुसैन रजा ने ‘बाहुबली’, ‘आरआरआर’ और अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अपनी क्रिएटिविटी दिखाई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने ‘द फिफ्टी डेड वॉर’में कारगिल की कहानी को बहुत बखूबी तरह से पेश किया था। आमिर हुसैन की आखिरी फिल्म ‘खुबसूरत’ थी जो कि 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें सोनम कपूर और फवाद ने अभिनय किया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें