अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा का टाइम टेबल जारी , 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से तो 12वीं की एक मई से होंगी शुरू

Board Exam
Share

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल  (माशिमं)  ने वर्ष 2021 के दसवीं, बारहवीं, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा और डीपीएसई की परीक्षाओं का विस्तृत टाइमटेबल यानी एग्जाम शेड्यूल घोषित कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 30 अप्रैल, 2021 से शुरू होगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मई से आयोजित की जाएंगी। इस खबर में परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी और टाइमटेबल यानी एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक भी दिया गया है। 

इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। घोषित विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, दसवीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होंगी और 15 मई तक चलेंगे। जबकि बारहवीं की परीक्षा एक मई से शुरू होगी और 18 मई तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) और डीपीएसई परीक्षा (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) 30 अप्रैल से 11 मई तक आयोजित की जाएगी। ये सभी परीक्षाएं प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच संपन्न होंगी। 

ये सभी परीक्षाएं प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच संपन्न होंगी। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को प्रातः 7:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 7:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनट पूर्व प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की बैठक में एग्जाम शेड्यूल पर मुहर लगाई गई है।

वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से इस साल बोर्ड परीक्षाएं देरी से हो रही हैं। आम तौर पर दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं हर साल फरवरी व  मार्च से शुरू हो जाती थीं, लेकिन इस बार सारे राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं में देरी हुई है। इसके साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं की वजह से कई राज्यों के छात्रों ने सिलेबस पूरा नहीं होने और पढ़ाई की तैयारी अच्छे से नहीं होने की भी शिकायत की है। इसके कारण मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें