अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मिल गए: वोट चोर एनडीए के दो नेता 

Share

  -सुसंस्कृति परिहार 

‌प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के जो दो बम भारी मशक्कत के साथ प्रेस कांफ्रेंस में फोड़े गए।उससे चुनाव आयोग के कानों में जूं भी नहीं रेंगी।सारा तमाशा इस सर्वशक्तिमान का मतदाता देख रहे हैं।जिसे यह पावर वर्तमान सरकार ने देश रखें हैं।सुको की कार्रवाई का भी इस पर कोई असर नहीं नज़र आ रहा है।वह अपनी कारगुजारियों में लगा हुआ है।सूत्र बता रहे हैं कि पहले चरण के मतदान में भाजपा का तिलिस्म नज़र आया है। इंडिया गठबंधन की मज़बूती ही देखने मिली है।

सबसे बड़ी बात ये है कि वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी की जागरूकता की वजह से एनडीए के घटक दल के चमकदार नेता चिराग पासवान के दल की सांसद शांभवी चौधरी को लोगों ने देखा कि किस तरह फर्जी मतदान कर वोट चोरी की है।उनके दाएं और बाएं दोनों अनामिका पर चुनावी स्याही लगी है जिसे वे भूलवश दिखा रही हैं बाद में उनके पिता का इशारा मिलते ही सिर्फ बांए हाथ को दिखाती है।रंगें हाथों चोर सामने आ जाता है। दूसरे हैं भाजपा के  वरिष्ठ नेता राकेश सिन्हा जो पिछली  फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालते हैं और अब बिहार  बेगुसराय में वोट डालते एक फोटो  में सामने आए। लोगों ने इन नेताओं की चोरी को पकड़ कर एनडीए की सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी है।क्या ये पकड़ राहुल गांधी के दो बमों को सच नहीं साबित कर रही है।

चुनाव आयोग प्रमाणों के बावजूद वोट चोरी की बात कुबूल नहीं कर रहा है। भाजपाई  नेता राहुल गांधी को सरकारी एजेंसियों के ख़िलाफ़ गतिविधि मान उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।अब हाथ कंगन को आरसी क्या सब कुछ सामने है।लोग राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि उनके पास जब प्रमाण मौजूद हैं तो कोर्ट क्यों नहीं जाते।इसका सच यह है कि सन् 2023में चुनाव की धारा 16में परिवर्तन कर कोर्ट जाने का अधिकार छीन लिया है।वे सर्वशक्तिमान बना दिए गए हैं।

इन दो घटनाओं के सामने आने से मतदाता को पूरा यकीन हो गया है कि भाजपा वोट चोरी कर ही अब तक सरकार बनाती रही है। ब्राजील की युवती के नाम से ही नहीं, ना जाने कितने भाजपाई किन किन नामों से लाखों वोटों की चोरी करते रहे हैं। जिसका कच्चा चिट्ठा राहुल गांधी ने सार्वजनिक किया है। दो एनडीए नेताओं के वोट चोरी करते पकड़े जाने की ख़बर तो एक बानगी भर है। इस खेल को जनता को रोकना और समझना होगा।

जब चुनाव आयोग सर्वशक्तिमान बना हुआ है तब देश के जागरूक मतदाता ही इनके सर्वशक्तिमान के दंभ को तोड़ सकती है।इसके लिए उसे हर बूथ की पूरी खोज ख़बर रखनी होगी। ईवीएम की खराबी उनका बदलाव,भाजपा विरोधी मतदाताओं को रोकने की ख़बरें चिंताजनक हैं।इन दोनों स्थितियों में जागरूकता और पैनी नज़र ज़रुरी है। क्योंकि ये साबित हो चुका है कि जब नेता वोट चोरी करते पकड़े गए हों तो अंधभक्तों का भरोसा हरगिज़ नहीं कर सकते।

इतना तय है कि मतदाता यदि इस बार चुनाव गतिविधियों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हैं तो बिहार में तख्ता पलट निश्चित होगा।सभी मतदाता मतदान करें और निष्पक्ष वोट कर पाएं यह महत्वपूर्ण होगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें