अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहजादे को क्यों बोले गंगू तेली

Share

भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में सीएम बोले- कांग्रेस को इतनी नफरत है तो तिरंगा से भगवा निकाल दें , पप्पू जी अभी वायनाड गए, आगे कहां जाएंगे पता नहीं, केंद्र मजबूत नहीं हुआ तो देश में फिर लुटेरों के हाथों में चला जाएगा

उज्जैन में फलों की दुकान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- मिठास अंगूर की हो या रिश्तों की, बांटने से बढ़ती है। ये आपका नहीं मेरा सौभाग्य है, जो चंद पलों में आप सभी का असीम स्नेह प्राप्त हुआ है। नारियल पानी से ज्यादा तृप्ति आप सभी के स्नेह से प्राप्त हुई है।

  • भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में सीएम बोले- कांग्रेस को इतनी नफरत है तो तिरंगा से भगवा निकाल दें , पप्पू जी अभी वायनाड गए, आगे कहां जाएंगे पता नहीं, केंद्र मजबूत नहीं हुआ तो देश में फिर लुटेरों के हाथों में चला जाएगा

उज्जैन. कांग्रेसी भगवा संस्कृति का महत्व नहीं समझते, वोट की राजनीति की खातिर भगवा का अपमान करते हैं। अगर उनको भगवा से इतनी नफरत है तो तिरंगा से भगवा को बाहर कर दें, फिर समझेंगे आप बहादुर हो। ऐसा नहीं चलेगा कि वोट तो तुम तिरंगे के नाम पर लो और बाद में भगवा से नफरत करो…यह दोनों चीज एक साथ नहीं चलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह हमला सोमवार को उज्जैन-आलोट संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के नामांकन रैली के बाद आयोजित सभा में किया। उन्होंने दूरदर्शन के लोगो का भगवा रंग करने के आरोप पर कांग्रेस को जमकर घेरा। सीएम ने कहा कि भगवा रंग त्याग का रंग है। इसे कांग्रेस नहीं समझेगी। उनके राजकुमार अभी वायनाड गए हैं, यहां से उनकी दाल गलने वाली नहीं है। इसके बाद भी आगे..समुद्र है, कहां जाएंगे पता नहीं। उन्होंने राहुल गांधी को पप्पूजी कहते हुए उनकी तुलना गंगू तेली तक से कर दी। सीएम ने सभा में उज्जैन में कराए जा रहे विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि उज्जैनवासियों के चारों अंगुलियां घी में और सिर कढ़ाई है। उन्होंने लोगों से कहा कि जब-जब केंद्र में सत्ता कमजोर हुई लूटेरों ने देश पर कब्जा कर लिया है। अबकी बार मोदी सरकार को फिर से लाना है। सभा को सांसद प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने भी संबोधित किया।

उज्जैन में फलों की दुकान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- मिठास अंगूर की हो या रिश्तों की, बांटने से बढ़ती है। ये आपका नहीं मेरा सौभाग्य है, जो चंद पलों में आप सभी का असीम स्नेह प्राप्त हुआ है। नारियल पानी से ज्यादा तृप्ति आप सभी के स्नेह से प्राप्त हुई है।

शहजादे की तुलना मोदी से नहीं कर सकते

डॉ. यादव ने संत उमेशनाथ को राज्यसभा सांसद बनाने पर कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सदन गरिमा का ध्यान रखती है। दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस ने राज्यसभा का माखौल उड़ाया। सीएम ने राहुल गांधी को शहजादा बताते हुए कहा कि उनकी तुलना मोदी से नहीं की जा सकती। उन्हें २०१४ में लांच में किया..लेकिन आप देख लें। सीएम ने बताया कि मोदी गरीब परिवार से आए, ५१ साल बगैर किसी पद के समाज व देश की सेवा। प्रत्येक दिन काम किया, कभी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने करोड़ों घर बनाए लेकिन अपना घर नहीं बनाया, संपत्ति का व्यक्तिगत उपभोग भी नहीं किया।

हम कुबेर और भामाशाह की पूजा करने वाले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए कहा कि लक्ष्मीदेवी की साल में एक बार पूजा करते है, लेकिन अन्य देवी-देवता के हर बार। हम कुबेर की पूजा करते है, भामाशाह की पूजा करते है..इन्होंने देश को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर में भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी का नामांकन भरने के बाद शहर पहुंचे थे। हेलिपेड से सीधे प्रशासनिक संकुल पहुंचे और प्रत्याशी अनिल फिरोजिया का नामांकन फार्म कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी नीरजकुमार सिंह को जमा करवाया। इसके बाद सीएम डॉ. यादव सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमुकालानी उद्यान से रैली के रूप में शहीद पार्क पहुंचे। रास्ते भर ५० से अधिक सामाजिक संस्था व कार्यकर्ताओं ने मंच लगाकर उनका स्वागत किया। नामांकन रैली से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। यह कहना कि कितनी सीट जीतेंगे पर कुछ कहना ठीक नहीं है। जब तक एक-एक वोट नहीं डल जाए तब तक हमारे कार्यकर्ता, नेता पूरे प्रदेश में काम कर रहे हैं। मैं जहां-जहां जा रहा हूं सभी जगह भाजपा को लेकर जनता और कार्यकर्ता में बड़ी उमंग है।

Add comment

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें